Rajasthan Hostel Superintendent Syllabus 2024 : राजस्थान छात्रावास अधीक्षक पाठ्यक्रम 2024 जारी ,यहाँ से pdf मे डाउनलोड करे।

Rajasthan Hostel Superintendent Syllabus 2024 : राजस्थान छात्रावास अधीक्षक पाठ्यक्रम 2024 जारी ,यहाँ से pdf मे डाउनलोड करे : राजस्थान छात्रावास अधीक्षक पाठ्यक्रम 4 मार्च 2024 को अधीनस्थ बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। राजस्थान छात्रावास अधीक्षक भर्ती  परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 फ़रवरी से 17 मार्च 2024 तक भरे जा रहे है। ये परीक्षा 335 पदों  पर आयोजित की जा रही है।

Rajasthan Hostel Superintendent Syllabus 2024
                        Rajasthan Hostel Superintendent Syllabus 2024

Rajasthan Hostel Superintendent Syllabus

प्रश्न पत्र में निम्नलिखित विषय सम्मिलित होंगे –

(1) सामयिक विषय –

राज्य, राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तरों पर मुख्य सामयिक सरकारी विषय, घटनाएं और क्रीडा।

(2) भूगोल और प्राकृतिक संसाधन

  1. विश्व की विस्तृत भौतिक विशिष्टताएं, महत्वपूर्ण स्थान, पर्वत और महासागर
  2. भारत की पारिस्थितिक और वन्य जीवन
  3. राजस्थान का प्राकृतिक भूगोल, राजस्थान की जलवायु, वनस्पतियां एवं मृदा क्षेत्र विस्तृत भौतिक खण्ड, जनसंख्या, बेरोजगारी, दरिद्रता, सूखा, अकाल और मरूस्थलीकरण की समस्याएं
  4. राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन : खान एवं खनिज, वन, भूमि एवं जल, पशु संसाधन। वन्यजीव एवं संरक्षण।

(3) भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास –

राजस्थान की खाद्य एवं वाणिज्य फसल, कृषि आधारित उद्योग, मुख्य सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं, मरूस्थल एवं बंजर भूमि के विकास के लिये परियोजनाएं। वृहत उद्योग। जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था।

(4) इतिहास और संस्कृति –

निम्नलिखित के विशिष्ट संदर्भ के साथ भारत और राजस्थान के मुख्य स्मारक तथा साहित्यिक कृति, इतिहास और संस्कृति :-

  1. जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था
  2. बोलियां और साहित्य
  3. संगीत, नृत्य और रंगशाला
  4. धार्मिक आस्था, सम्प्रदाय, सन्त, कवि, योद्धा, सन्त, लोक देवता” और “लोक देवियाँ”
  5.  हस्तशिल्प
  6. मेले और त्यौहार, रूढ़िया, वस्त्र एवं आभूषण, उनके लोक एवं जनजातिय पहलुओं के विशिष्ट संदर्भ सहित

(5) साधारण मानसिक योग्यता

(6 ) तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता

(7) अंग्रेजी, हिन्दी, गणित (दसवीं कक्षा स्तर की)

(8) राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढ़ांचा

(9) कम्प्यूटर का बुनियादी ज्ञान

Rajasthan Hostel Superintendent Exam Scheme

1. प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।

2. प्रश्न पत्र की अवधि दो घंटे की होगी।

3.प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न बहु विकल्पी होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होंगें।

4. प्रश्न पत्र में गलत उत्तर के लिये नकारात्मक अंकन नहीं किये जायेंगे।

इन्हें भी पढ़े – राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित स्कूल व्याख्याता प्रथम प्रश्न पत्र का पाठ्यक्रम 

छात्रावास अधीक्षक का पाठ्यक्रम यहाँ से डाउनलोड करे –

Leave a Comment

x
error: Content is protected !!